छत्तीसगढ़

07-Dec-2018 12:42:36 pm
Posted Date

आठ सिविल जजों का स्थानांतरण, कुछ को मिली पदोन्नति

रायपुर, 07 दिसंबर । राज्य में पदस्थ 8 सिविल जजों का स्थानांतरण आदेश जारी हो गया है। हाईकोर्ट से 6 दिसंबर को जारी आदेश में पखांजूर के सिविल जज क्लास 2 को तखपुर, कुमारी चेतना ठाकुर को दुर्ग से रायपुर, आनंद कुमार सिंह को कोंडागांव से मरवाही, दीप सुचिता तिर्की को तखतपुर से पखांजूर, उमेश कुमार भागवत कर को बिलासपुर से केशकाल, कामिनी जायसवाल को पिथौरा से महासमुंद, कुमारी नीलम बंसोड़ को जशपुर से बिलासपुर स्थानांतरित किया है। वहीं वरिष्ठ सिविल जज भूपेन्द्र कुमार वासनीकर को चिरमिरी से दुर्ग स्थानांतरित किया गया है। तीन सिविल जजों को बतौर वरिष्ठता देते हुए क्लास 1 में प्रमोट किया गया है। जिसमें मरवाही में पदस्थएकता अग्रवाल को चिरमिरी, केशकाल में पदस्थ पवन कुमार अग्रवाल को रायपुर सिविल जज क्लास 1 और पिथौरा में पदस्थ पंकज दीक्षित को गुंडरदेही के सिविल जज क्लास 1 में पदोन्नत करते हुए पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है। 

Share On WhatsApp