छत्तीसगढ़

07-Dec-2018 12:22:16 pm
Posted Date

ऑटोमेटिक सिग्रल सिस्टम का कार्य होने के चलते बिलासपुर गतोरा के बीच होगा मेगाब्लॉक

बिलासपुर, 07 दिसंबर ।  बिलासपुर व गतौरा के बीच ऑटोमेटिक सिगनल सिस्टम का काम पूरा करने के लिए गुरुवार से 18 घंटे का ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे 8 किलोमीटर के इस सेक्शन में 50 से अधिक ट्रेनें कासन ऑर्डर पर महज़ 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। जबकि 11 लोकल ट्रेनों को शुक्रवार के लिए रद्द कर दिया गया है। इधर 8 दिसंबर शनिवार को गेवरारोड- रायपुर - गेवरारोड पैसेंजर गेवरारोड और बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
आज ये ट्रेनें रहेंगी रद्द :-
    रायगढ़ से छूटने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू।
    बिलासपुर से छूटने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू।
    गेवरारोड से छूटने वाली 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू।
    बिलासपुर से छूटने वाली 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू।
    गेवरा रोड से छूटने वाली 68731 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू।
    बिलासपुर से छूटने वाली 68732 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू।
    झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा 58117/58118 पैसेंजर झारसुगुड़ा व बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
    7 व 8 दिसंबर को 58204/58203 गेवरारोड-रायपुर-गेवरारोड पैसेंजर गेवरारोड व बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

Share On WhatsApp