छत्तीसगढ़

04-Dec-2018 12:43:58 pm
Posted Date

परिवहन न होने से खरीदी केन्द्रों मे जाम हो रहा धान

आरंग, 04 दिसंबर । केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा मँदिरहसौद एवं आरँग के अधीन समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतू बनाये गये धान खरीदी केन्द्रों से परिवहनकर्ताओं द्वारा अनुबँध के अनुसार तीन दिनों के भीतर धान का उठाव न किये जाने से धान जाम होने लगा है। दोनों शाखा के अधीन खुले 22 केन्द्रों मे लगभग 1लाख 40 हजार क्विंटल धान बीते शुक्रवार की शाम तक परिवहन का बाट जोहते पडा था और शनिवार व रविवार को धान खरीदी बँद रहने के बाद आज सोमवार से पुन: धान खरीदी शुरू हो गया है।
ज्ञातव्य हो कि आरँग शाखा के अधीन 15  व मँदिरहसौद के अधीन 7 धान खरीदी केंद्र बनाया गया है। आरँग के अधीनस्थ केँद्रोँ मे बीते शुक्रवार की स्थिति में कुल तकरीबन 1 लाख 50 हजार क्विंटल व मँदिरहसौद के केँद्रोँ मे लगभग 45 हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका था जिसमें से आरँग के केँद्रोँ मे लगभग 1 लाख 15 हजार क्विंटल व मँदिरहसौद के केँद्रोँ मे तकरीबन 25 हजार क्विंटल धान परिवहन हेतु  शेष बचा था। खरीदी केन्द्रों का जायजा लेने के बाद किसान सँघर्ष समिति के सँयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने यह जानकारी देते हुये बतलाया कि सर्वाधिक जाम धान आरँग शाखा के गुल्लू केंद्र मे तकरीबन 15 हजार क्विंटल पडा था,फिर गौरभाठ ,रीवां व फरफौद मे लगभग 10,000-10000 भानसोज, मोखला,बाना,गोविँदा व चपरीद मे लगभग 8000-8000 क्विंटल ,जरौद व खमतराई मे 7000-7000 हजार क्विंटल तथा आरँग, पँधी,भिलाई व लखौली मे लगभग 5000-5000 हजार क्विंटल धान जाम था । इसु तरह मँदिरहसौद शाखा के गोढी मे 5000,टेकारी मे 4000,पलौद व गनौद मे 6000-6000 हजार, उमरिया मे 3500, बरौदा मे 1000 व मँदिरहसौद मे तकरीबन 400 क्विंटल परिवहन हेतु शेष बचा है।.परिवहन ठेकेदार को डी. ओ.,आर. ओ. जारी होने के 72 घँटों के भीतर परिवहन किये जाने के अनुबँध के बाद भी प्रभावी परिवहन न किये जाने से सूखत की वजह से समितियों  को नुकसान होने व धान जाम होने पर शेष बचे धान खरीदी के दो माह मे आवक बढने पर केँद्रोँ मे अन्य समस्यायें उठ खडा होने की जानकारी देते हुये जिला विपणन अधिकारी से  प्रभावी परिवहन व्यवस्था का आग्रह किया है। 

Share On WhatsApp