छत्तीसगढ़

29-Nov-2018 11:24:35 am
Posted Date

ओडि़शा के कृषक मोटी कमाई के लिए बस्तर में बेच रहे धान

जगदलपुर, 29 नवंबर । बस्तर की सीमा ओडि़शा से लगती है और वहां पर धान का अच्छा मूल्य किसानों को नहीं मिलता है, इसलिए ओडि़शा के किसान तथा अन्य बिचौलियें ओडि़शा से धान लाकर मोटी कमाई की आशा में बस्तर में बेचने का कुचक्र शुरू कर चुके हैं। तथा उनके इस कार्य में स्थानीय कुछ लोगों की भी मदद मिल रही है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय किसान अभी तक स्थानीय खरीदी केंद्रों में धान लाकर बेचने में 11 दिसम्बर की प्रतिक्षा में कोताही कर रहे हैं। जिससे ओडि़शा के किसान लाभ उठाना चाहते हैं। 
उल्लेखनीय है कि ओडि़शा राज्य में धान खरीदी का समर्थन मूल्य 15 रूपए तय है जबकि वर्तमान में बस्तर के किसानों को 1750 रूपए अपनी धान बेचने में प्राप्त हो रही है। इस प्रकार यहां के किसानों को यहां लाभ 250 रूपए का होता  है। इन खरीदी केंद्रों में बिचौलियें भी ओडि़शा के कम मूल्य के धान को खरीदकर बस्तर के धान खरीदी केंद्रों में बेचने के लिए खरीदी केंद्रों के प्रभारियों से सांठ-गांठकर बेचने का प्रयास कर रहे हैं। इस कुचक्र को रोककर स्थानीय किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाये जाने की आवश्यकता है। 

Share On WhatsApp