छत्तीसगढ़

29-Nov-2018 11:16:54 am
Posted Date

धारदार हथियार से बुजुर्ग दंपति पर हमला, पति की मौत पत्नी गंभीर

जशपुर, 29 नवंबर । जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम धूरी अम्बा में बीती रात घर के भीतर सो रहे बुजुर्ग दंपति पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पति की मौत हो गई तो वहीं उनकी वृद्धा पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिन्हें उपचार के लिए दुलदुला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के कई गांव झारखण्ड के सीमा से सटे हैं। उनमें से झारखण्ड से लगा करडेगा चौकी भी है। इसी चौकी क्षेत्रातर्गत ग्राम धूरी अम्बा भी आता है। बीती रात कुछ अज्ञात हमलावर उनके घर में प्रवेश किये और बकरी ले जाने लगे, बकरी ले जाता देख बुजुर्ग दंपति ने उन्हें मना किया जिससे नाराज होकर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से 75 वर्षीय बुजुर्ग दयालराम की हत्या कर दी और उसकी पत्नी 70 वर्षीय चंद्रीबाई के सिर पर हमलाकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।  घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग खड़े हुए सुबह जब ग्रामीणों ने दोनों को देखा तो भौचक रह गये। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय करडेगा चौकी की पुलिस टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लि भेज दिया और घायल चंद्रीबाई को अस्पताल दाखिल कराया गया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में अज्ञात हमलावरों की खोजबीन शुरू कर दी है। इस घटना के बाद आसपास के गांव में दहशत व्याप्त है। 

Share On WhatsApp