छत्तीसगढ़

25-Nov-2018 12:47:16 pm
Posted Date

चोरों ने ठेकेदार को पीटा, मामला दर्ज

बिलासपुर । डीजल चोर मुखबिरी की आशंका पर मारने के लिए एक व्यक्ति की तलाश में हिन्द एनर्जी पहुंचे थे। आरोपियों ने बीच बचाव में आए ठेकेदार पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए श्रीराम केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना शुकवार रात 11 बजे मस्तूरी थाना क्षेत्र ग्राम कर्रा में हिद एनर्जी के पास हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307,294,506, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
0 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गुड्ड उर्फ सुरेश राठौर (45) गतौरा का रहने वाला है। वह हिन्द एनर्जी में ठेकेदारी करता है।
0 आरोपी दिलचंद कुर्मी, लक्ष्मी प्रसाद, लक्ष्मण् कुर्मी, भरत कुर्मी ग्राम कर्रा के रहने वाले हैं।
0 अरोपी हिन्द एनर्जी कंपनी में लगी गाडिय़ों से डीजल चोरी में लिप्त बताए जाते हैं।
0 एक दिन पहले ही आरोपियों को हिन्द एनर्जी की गाडिय़ों से डीजल चोरी करते कंपनी के जीएम ने पकड़ा था। उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया था।
0 शुक्रवार रात 10 बजे चारों आरोपी हिन्द एनर्जी पहुंचे। वे मुखबिरी की आशंका पर महिन्द्रा कंपनी के मुंशी श्रवण कोरी को मारने के लिए ढूंढ रहे थे। वे गाली-गलौज करते हुए कंपनी के भीतर तक घुस गए।
0 उन्हें समझाने के लिए कंपनी के अधिकारी ने प्रार्थी ठेकेदार सुरेश राठौर को बुलवाया।
0 आरोपियों को समझाइश देकर सुरेश अपने घर लौटने कंपनी के गेट से बाहर निकल ही रहा था, इसी दौरान पहले आरोपी लक्ष्मी फिर लक्ष्मण ने उस पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। अन्य आरोपियों ने लाठी व ईंट से हमला किया।
0 इस हमले में सुरेश के सिर व शरीर कर अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। वह जमीन पर गिर पड़ा।
0 बोलेरो ड्राइवर अर्जुन व कंपनी के दो गार्ड ने मिलकर सुरेश को अस्पताल पहुँचाया।
0 शनिवार सुबह होश में आने पर पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया।

Share On WhatsApp