छत्तीसगढ़

29 अक्टूबर को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ आएंगे, 18 विधानसभा क्षेत्रों के आम सभा कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित
Posted Date : 28-Oct-2018 3:19:33 pm

29 अक्टूबर को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ आएंगे, 18 विधानसभा क्षेत्रों के आम सभा कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, रामकृपाल यादव व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा छत्तीसगढ़ प्रवास पर 29 अक्टूबर को आ रहे हैं। वे प्रथम चरण के 18 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों और आम सभा में सम्मिलित होंगे । केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर 29 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी। केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी अपने तय कार्यक्रम के तहत दोपहर 2.45 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और हेलीकाप्टर से राजनांदगांव जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होने रवाना होंगी। श्रीमती ईरानी दोपहर 3.15 बजे डोंगरगढ़, शाम 4.05 बजे डोंगरगांव और शाम 4.55 बजे राजनांदगांव में आमसभा को संबोधित करेंगी। केन्द्रीय मंत्री शाम 5.45 बजे रायपुर पहुंचेंगी और शाम 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक 28 अक्टूबर को शाम 8 बजे राजधानी रायपुर पहुंचे। 29 अक्टूबर के एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के लिए सुबह 10 बजे हेलिकाप्टर से किरंदुल रवाना होंगे। सुबह 11.30 बजे किरंदुल विधासभा दंतेवाड़ा में आमसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री दोपहर 1 बजे किरंदुल से प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे मोहला मानपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.45 बजे मोहला मानपुर से प्रस्थान कर अंबागढ़ चौकी में दोपहर 3.10 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शाम 4.05 अंबागढ़ चौकी से प्रस्थान कर शाम 4.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शाम 7.40 बजे दिल्ली रवाना होंगे।
केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9.30 बजे नागपुर से प्रस्थान कर हेलीकाप्टर से 10.15 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगी। जहां दोपहर 12 बजे आमसभा को संबोधित करेंगीं। दोपहर 1.30 बजे हेलीकाप्टर से नागपुर रवाना होंगी।

केन्द्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे सुबह दस बजे हेलीकाप्टर से कांकेर रवाना होंगे। सुबह 11 बजे कांकेर में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे पखांजुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। भोजन उपरांत भानुप्रतापपुर रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे भानुप्रतापपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री शाम 5.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे और शाम 7.40 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.35 बजे रायपुर पहुंचेंगे। सुबह 8.45 बजे नारायणपुर के छोटे डोंगर के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। सुबह 9.15 बजे नारायणपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। सुबह 11.10 बजे नारायणपुर से कोंटा प्रस्थान कर 11.30 बजे कोंटा में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.35 बजे कोंटा से बस्तर प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बस्तर (बकावंड) में आमसभा को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे बस्तर से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे कोण्डागांव में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। कोंडागांव से शाम 4 बजे प्रस्थान कर शाम 5 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और शाम 7 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

सीएम डॉ रमन सिंह ने नक्सली हमले में शहीद केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के चार जवानों को ट्वीट कर सादर श्रद्धांजलि दी
Posted Date : 27-Oct-2018 2:05:33 pm

सीएम डॉ रमन सिंह ने नक्सली हमले में शहीद केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के चार जवानों को ट्वीट कर सादर श्रद्धांजलि दी

 बीजापुर में नक्सलियों के कायराना हमले में शहीद हुए केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के चार जवानों को सादर श्रद्धांजलि, मेरी संवेदनाएँ शहीदों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। साथ ही मैं घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की तबियत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती
Posted Date : 27-Oct-2018 1:57:23 pm

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की तबियत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

रायपुर ,  कांग्रेस सीनियर लीडर मोतीलाल वोरा की तबीयत अचानक खराब हो गया है। कल देर रात ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी, जिसके बाद आज उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है। फिलहाल मोतीलाल वोरा को आईसीयू में रखा गया है। डाक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ में 4 CRPF जवान शहीद, दो जवान की हालत नाजुक
Posted Date : 27-Oct-2018 1:56:01 pm

बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ में 4 CRPF जवान शहीद, दो जवान की हालत नाजुक

बीजापुर बीजापुर बीजापूर में हुए नक्सली हमले में 4 जवान शहीद हो गये हैं, वहीं जवान की हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है। ये सभी जवान सीआरपीएफ के बताये जा रहे हैं। डीआईजी नक्सल सुंदरराज पी ने नक्सली हमले की एनपीजी से पुष्टि की है। CRPF168 बटालियन के थे जवान। एरिया डोमिनेशन पर निकले थे जवान। बासागुड़ा थानाक्षेत्र के मुर्दोण्डा गांव के नज़दीक हुआ ब्लास्ट। ASP दिव्यांग पटेल ने की घटना की पुष्टि।

रायपुर : मां के खिलाफ छविंद्र अब नहीं लड़ेंगे चुनाव,नामांकन वापस
Posted Date : 26-Oct-2018 10:22:03 am

रायपुर : मां के खिलाफ छविंद्र अब नहीं लड़ेंगे चुनाव,नामांकन वापस

 रायपुर/ दंतेवाड़ा दंतेवाड़ा से कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर आई है। छविंद्र कर्मा ने एक बार फिर पलटी मारी है। काफी मान मनौव्वल के बाद आखिरकार मां के खिलाफ अब छविंद्र चुनाव नहीं लडेंग़े। उन्होंने अपना नामंकन वापस ले लिया है। दंतेवाड़ा में सियासी ड्रामा विगत कुछ दिनों से जारी था। कांग्रेस से छविंद्र कर्मा चुनाव लडऩा चाहते थे। कांग्रेस ने पुन: उनकी मां देवती कर्मा को प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद छविंद्र ने निर्दलीय चुनाव लडऩे की घोषणा की। राजधानी में विगत दिनों संयुक्त पत्रकारवार्ता लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और समाजदवादी पार्टी ने छविंद्र को दंतेवाड़ा से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन छविंद्र ने इसको विराम देते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। इस बीच कांग्रेस के आला वरिष्ठ नेता की ओर से मान मनौव्वल का दौर जारी रहा। आखिरकार नामांकन वापसी के दिन आज छविंद्र ने अपना नाम वापस ले लिया।
ज्ञात हो कि कांग्रेस के शीर्ष पंक्ति के नेता जो झीरमकांड में नक्सलियों की गोलीबारी में मारे गए थे छविंद्र उनके पुत्र हैं। छविंद्र पिछली बार भी चुनाव लडऩा चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा को टिकट दिया था। इस बार भी छविंद्र कर्मा ने अपना दावेदारी जताते हुए फार्म जमा किया था। पार्टी ने एक बार फिर देवती कर्मा को ही प्रत्याशी बनाया। इस कारण छविंद्र ने निर्दलीय ही चुनावी लडऩे का निर्णय लिया था। देवती कर्मा ने पहले ही कहा था कि वो अपने बेटे को मना लेगी। वहीं कांग्रेस के आला वरिष्ठ नेता भी लगातार छविंद्र को मना लेने की बात कहते रहे।

रायगढ़ से हिन्दू महासभा के प्रत्याशी होंगे प्रद्यूमन सिंह
Posted Date : 25-Oct-2018 8:33:53 am

रायगढ़ से हिन्दू महासभा के प्रत्याशी होंगे प्रद्यूमन सिंह

रायगढ़ जैसे ही चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही कई संगठनों के नेता चुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव युद्ध से कम नहीं होगा। यहां कांग्रेस और भाजपा ही नहीं कई पार्टी अपनी सरकार बनाने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। कई बड़े-बड़े चेहरे सामने देखने को मिल रहे हैं । अखिल भारत हिन्दू महासभा ने भी रायगढ़ विधान सभा के चुनावी दंगल में कूदने का एलान कर दिया है। हिन्दू महासभा के रायगढ़ विधानसभा प्रत्याशी होंगे प्रद्यूमन सिह, जो अपने विचार और हिंदुत्व के लिए सदैव खड़े रहने वाले कट्टर हिन्दू ओर वीर सावरकर से प्रेरित होकर हिन्दू महासभा के साथ चल रहे है।