राजधानी

ब्राह्मण समाज नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगा 6 जनवरी को
Posted Date : 29-Dec-2018 11:22:28 am

ब्राह्मण समाज नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगा 6 जनवरी को

रायपुर, 29 दिसंबर । सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा समाज सेवा के जरिये आमलोगों को आए दिन राहत पहुंचाने की कोशिश की जाती है। इसी कड़ी में समाज द्वारा  नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन द्वारा 6 जनवरी रविवार को महादेव घाट स्थित भवन में आयोजित किया गया है। जानकारी देते हुए संगठन के प्रातांध्यक्ष डॉ. सतीष दीवान ने बताया कि इसी कड़ी में निषाद समाज द्वारा आयोजित वर वधु परिचय सम्मेलन में संगठन द्वारा सिकलसेल सेन्टर के सहयोग से सिकलिंग टेस्ट किया जायेगा। डॉ. दीवान ने बताया कि 6 जनवरी को आयोजित स्वस्थ्य शिविर में शहर के विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने रायपुरा के आसपास के रहवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आग्रह किया है। 
ज्ञातव्य है कि विप्र संगठन द्वारा नये वर्ष के अवसर पर प्रतिवर्ष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। नववर्ष 2019 में यह आयोजन माह के प्रथम रविवार को आयोजित किया गया है। 
राहुल ने पूर्व पीएम के साथ केक काटकर मनाया पार्टी के 134वें स्थापना दिवस का जश्न
Posted Date : 28-Dec-2018 12:14:36 pm

राहुल ने पूर्व पीएम के साथ केक काटकर मनाया पार्टी के 134वें स्थापना दिवस का जश्न

नई दिल्ली ,28 दिसंबर ।  कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने ध्वजारोहण किया और केक काटकर जश्न मनाया। गांधी वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे और पार्टी के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मिलकर केक काटा।
कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौके पर पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, संगठन महासचिव अशोक गहलोत और कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, 133 साल पहले आज ही के दिन दुनिया का सबसे बड़ा जनांदोलन शुरू हुआ था। इसके बाद से यह आंदोलन राष्ट्र निर्माण के प्रति खुद को समर्पित रखे हुए है।
उन्होंने कहा, इतिहास गवाह है कि जिन्होंने भी इस आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की वे खुद इतिहास बन गए। यह आंदोलन कांग्रेस है।

 विशेष ग्राम सभा तीन चरणों में होगी
Posted Date : 27-Dec-2018 12:38:35 pm

विशेष ग्राम सभा तीन चरणों में होगी

कोरिया 26 दिसंबर ।कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा ने आज यहां बताया कि जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायतों का सामाजिक अंकेक्षण कार्य हेतु विशेष ग्राम सभा तीन चरणों में होगी। इस हेतु उन्होंने बैकुण्ठपुर अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को विशेष ग्राम सभा के आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश दिये है।
उल्लेखनीय है कि 27 दिसंबर को प्रथम चरण में ग्राम डुमरिया, कर, खोंड, जमडी, चिरगुडा, गिरजापुर, कटोरा, कटकोना, करहियाखांड, 2 जनवरी को द्वितीय चरण में ग्राम डकईपारा, जमगहना, महोरा, खाडा, डबरीपारा, खोडरी, गदबदी, जगतपुर, जामपानी एवं 8 जनवरी को तृतीय चरण में ग्राम कुड़ेली, कंचनपुर, कसरा, झरनापारा, जुनापारा, चिल्का, डोडहा और कदमनारा में ग्राम सभा का आयोजन होगा।

सीएम गहलोत ने अपने पास रखे 9 विभाग
Posted Date : 27-Dec-2018 12:38:12 pm

सीएम गहलोत ने अपने पास रखे 9 विभाग

0-मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा
जयपुर ,27 दिसंबर ।कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर तीन दिन चली खींचतान के बाद यह मामला सुलझ गया है तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुल 9 विभाग अपने पास रखे हैं जिनमें गृह और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। कल देर रात करीब 2:15 बजे मंत्रियों के विभागों की सूची जारी की गई जिसके अनुसार उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को सार्वजनिक निर्माण, ग्रामीण विकास पंचायती राज, विज्ञान प्रौद्यागिक और सांख्यिकी विभाग दिये गये है। कैबिनेट मंत्रियों में बीडी कल्ला को ऊर्जा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, विभाग दिये है। शांति कुमार धारीवाल को स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग दिये है। परसादी लाल को उद्योग और राजकीय उपक्रम और मास्टर भंवरलाल मेघवाल को सामाजिक न्याय अधिकारिता, विभाग दिये गये है। लालचंद कटारिया को कृषि, पशुपालन, रघु शर्मा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा तथा प्रमोद भाया को खान विभाग दिये है। विश्वेंद्र सिंह को पर्यटन, तथा हरीश चौधरी को राजस्व, विभाग दिये गए है। रमेश चंद मीणा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ,उदयलाल आंजना को सहकािरता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं प्रताप सिंह, खाचरियावास को परिवहन विभाग दिये गये है और सालेह मोहम्मद को अल्पसंख्यक मामलात विभाग दिया है।
राज्य मंत्रियों मेें गोविन्द सिंह डोटासरा को शिक्षा प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार),पयर्टन, तथा ममता भूपेश को महिला एवं बाल विकास(स्वतंत्र प्रभार), विभाग दिये है। अर्जुन सिंह बामनिया को जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), और भंवर सिंह भाटी को उच्च शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार) विभाग दिये है।
सुखराम विश्नोई को वन विभाग(स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण विभाग(स्वतंत्र प्रभार), एवं अशोक चांदना को युवा मामले-खेल (स्वतंत्र प्रभार) सैनिक कल्याण विभाग दिये है। टीकाराम जूली को श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार)विभाग दिये है। भजनलाल जाटव को गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार) तथा राजेन्द्र सिंह यादव को आयोजना जनशक्ति(स्वतंत्र प्रभार), और डॉ सुभाष गर्ग को तकनीकी शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार) संस्कृत शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), विभाग दिय गये है।

राजधानी में ठंड से कोई राहत नहीं, न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री से.
Posted Date : 27-Dec-2018 12:36:35 pm

राजधानी में ठंड से कोई राहत नहीं, न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री से.

नयी दिल्ली ,27 दिसंबर ।राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी शीतलहर पूर्ववत जारी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अंक कम 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 2014 के बाद बुधवार का दिन दिसंबर का सबसे ठंडा दिन आंका गया था जब शहर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस और राजधानी के कई हिस्सों में यह 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आज न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से तीन डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार की सुबह कोहरा गिरने का पूवार्नुमान व्यक्त किया है। दिल्ली में 28 दिसंबर के बाद तापमान और गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मोदी आज हिमाचल प्रदेश में
Posted Date : 27-Dec-2018 12:32:10 pm

मोदी आज हिमाचल प्रदेश में

शिमला ,26 दिसंबर ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के एकवर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्य का दौरा करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वह सरकार की उपलब्धियों पर एक दस्तावेज जारी करेंगे।
प्रधानमंत्री कांगड़ा जिले के धर्मशाला शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह सरकारी योजनाओं के लाभुकों से भी चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंत्रिमंडल के उनके 11 मंत्रियों ने पिछले वर्ष 27 दिसंबर को हुए समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ ली थी। इनमें से आधे मंत्रियों ने पहली बार शपथ ली थी। समारोह में मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल हुए थे। भाजपा ने यहां 68 सदस्यीय विधानसभा सीट में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी।