आज के मुख्य समाचार

14-Nov-2018 3:39:16 pm
Posted Date

काहिरा : 6 हजार साल पुराने कब्रों में मिले बिल्लियों के ममीज,विशेषज्ञ देखकर हैरान

काहिरा: इजिप्ट के काहिरा में करीब 6 हजार साल पुराने कब्रों में बिल्लियों के ममीज (परिरक्षित शव) मिलने से पुरातत्व विशेषज्ञ हैरान रह गए। बिल्लियों के ममीज की संख्या करीब आधा दर्जन हैं। इसे एक ऐतिहासिक खोज माना जा रहा है।काहिरा के सक्कारा के एक पिरामिड कॉम्पलेक्स में ये अवशेष हासिल हुए हैं। यह खोज इजिप्ट के आर्कियोलॉजिकल मिशन की ओर से किया गया है।  इसका काम अप्रैल में शुरू हुआ था।  बिल्लियों के शव  तीन कब्रों में मिले हैं। बिल्लियों की इन ममीज को काफी रेयर माना जाता है।आने वाले दिनों में विशेषज्ञ इस क्षेत्र में अपना खोज अभियान आगे बढ़ा सकते हैं। जानकारी के अनुसार प्रचानी इजिप्ट में बिल्लियों को खास स्थान हासिल था. यही वजह  है कि बिल्लियों के ममीज धार्मिक कारण से बनाए गए होंगे। इसी क्षेत्र से शेर और गाय के स्टैट्यू भी मिले हैं।

Share On WhatsApp