राज्य

22-Jun-2019 1:01:30 pm
Posted Date

शख्स ने अपने 3 बच्चों और पत्नी की गला रेतकर की हत्या

नईदिल्ली,22 जून । राजधानी दिल्ली के महरौली में शुक्रवार देर रात दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां पर वार्ड 2 में रहने वाले एक शख्स ने अपने ही तीन मासूम बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी शख्स ने चाकू से हत्या की है। इसके बाद मासूम बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई। आरोपी की पहचान उपेंद्र शुक्ला के तौर पर की गई है। 42 साल का उपेंद्र ट्यूशन पढ़ाता है। बच्चों की उम्र क्रमश: 6, 5 साल और 2 महीने है।
हत्या करने वाले शख्स ने एक नोट भी लिखा है, जिसमें उसने कबूला कि उसने चारों लोगों की हत्या की है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। शख्स की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी लडक़ी उम्र 7 वर्ष, लडक़े की उम्र 5 साल और सबसे छोटी लडक़ी की उम्र 2 महीने है। वह पेशे से टीचर है। उसने शुक्रवार देर रात 1 से 1.30 बजे के बीच सभी की हत्या कर दी।
पूछताछ में उस उपेंद्र ने खुद को डिप्रेशन में बताया। जिस घर में चारों लोगों के कत्ल हुए, उसी घर में आरोपी की मां भी रहती है। उसने देखा कि उपेंद्र दरवाजा नहीं खोल रहा है तो उसने सुबह पड़ोसी को सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है।

Share On WhatsApp