मनोरंजन

03-Nov-2018 11:02:34 am
Posted Date

दीपिका-रणवीर को दी शादी की बधाई, प्रियंका के सवाल को टाल गए शाहरुख खान

 शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 53 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैन्स को खास सरप्राइज भी दिया। किंग खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जीरो’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म में लीड भूमिका में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ लीड भूमिका में हैं। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान किंग खान से कई मजेदार सवाल भी पूछे गए। हालांकि जब शाहरुख से प्रियंका को लेकर सवाल पूछा गया तो वह सवाल को टालते हुए नजर आए। शाहरुख खान से प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह को लेकर सवाल पूछा गया। इस दौरान किंग खान दीपिका के सवाल पर कहा कि भगवान उन्हें ढ़ेर सारी खुशियां दें। शाहरुख ने कहा कि दीपिका की शादी की खबर के बाद मैंने उन्हें फोन भी किया था और उनसे बात की और कहा था- ‘जिस तरह से मैं अपनी मैरिज लाइफ को एन्जॉय कर रहा हूं, वैसे ही वह भी करें।’ लेकिन किंग खान प्रियंका की शादी के सवाल को टालते दिखे। बता दें कि बी-टाउन में कई साल पहले शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की अफेयर की खबरों की खूब चर्चा हुई थी। कहा जाता है कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे। हालांकि जब शाहरुख की पत्नी गौरी खान के उनके अफेयर की खबरों की भनक लगी तो किंग खान ने प्रियंका के साथ फिल्मों को करने से इंकार कर दिया था। बाद में प्रियंका और शाहरुख का रिश्ता टूट गया था। प्रियंका और शाहरुख की जोड़ी को आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘डॉन’ में देखा गया था। इसके बाद से दोनों ने एक साथ काम नहीं किया है।

Share On WhatsApp