राज्य

29-May-2019 12:53:25 pm
Posted Date

पांचवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में नवीन पटनायक ने ली शपथ

0-21 मंत्रियों ने भी ली शपथ
भुवनेश्वर,29 मई । ओडिशा में हाल ही में लोकसभा चुनावों के साथ संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में निर्णायक बढ़त बनाने के बाद नवीन पटनायक ने बुधवार को पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यहां एक समारोह में पटनायक और उनकी टीम ने पद की शपथ ली। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष पटनायक (72) ओडिशा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में से एक बन गए हैं। ओडिशा की 147 सदस्यों वाली विधानसभा में 112 सीटें जीतने वाली बीजद राज्य में साल 2000 से सत्तारूढ़ है।
पटनायक की कैबिनेट में कुल 11 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री शामिल हैं। इस बार उनके मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरे शामिल हुए हैं। पटनायक को मिलाकर ओडिशा के मंत्रिमंडल में कुल 21 मंत्री शामिल हैं। नवीन पटनायक की बहन और जानी-मानी लेखिका गीता मेहता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं।

Share On WhatsApp