आज के मुख्य समाचार

27-May-2019 1:45:20 pm
Posted Date

नाव दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढक़र 13 हुई

गुईयांग,27 मई। चीन के गुईझोऊ प्रांत में हुई नाव दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढक़र 13 हो गयी है। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
जेनफेंग काउंटी सरकार ने कहा कि दक्षिण चीन के गुईझाऊ प्रांत में गुरुवार को बीपन नदी में एक नाव डूब गयी थी जिसमें 29 लोग सवार थे। जिसमें से 16 लोगों को बचा लिया गया था। नदी से सभी शवों को निकाल लिया गया है। नाव के मालिक को पुलिस ने पकड़ लिया है जो नाव दुर्घटना में जीवित बचे हुए लोगों में से एक है। मामले की अभी भी जांच चल रही है। नाव को कृषि के लिए इस्तेमाल किया जाता है। प्रांतीय सरकार ने शुक्रवार को जल यातायात सुरक्षा की जांच के आदेश दिये हैं। निरीक्षण के लिए यात्री-जल मार्ग, घाट, बंदरगाह, गोदी और जल से संबंधित पर्यटन आकर्षण केन्द्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

Share On WhatsApp