आज के मुख्य समाचार

21-May-2019 12:40:14 pm
Posted Date

एग्जिट पोल के नतीजों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उदासी

0-  प्रियंका गांधी ने दिया संदेश 
नई दिल्ली ,21 मई ।  लोकसभा चुनावों के नतीजें आने में दो दिन बाकी रह गए है। नतीजों से पहले चुनाव में जीत को लेकर एग्जिट पोल जारी कर दिए गए है। जिसमें बीजेपी की जीत का दावा किया जा रहा है। वहीं एग्जिट पोट के आने के बाद कांग्रेस नेताओं में उदासी छा गई है। कांग्रेस नेताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सभी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है। 
प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहें। कार्यकर्ताओं को जारी ऑडियो संदेश में प्रियंका ने कहा, आप लोग, अफवाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिए। ये अफवाहें आपका हौसला तोडऩे के लिए फैलाई जा रही हैं। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए। प्रियंका ने कहा, हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा बता दें कि 19 मई को आए लगभग सभी प्रमुख एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल के अनुमान जारी होते ही विपक्षी दलों में खलबली मच गई है। विपक्ष के नेताओं ने एक स्वर में एग्जिट पोल से नाइत्तेफाकी जाहिर की है। वहीं विरोधियों ने ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल भी उठाए हैं। 
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि एग्जिट पोल गलत साबित होंगे क्योंकि ये जमीनी हकीकत से बहुत दूर हैं। आंध्र प्रदेश में टीडीपी की सरकार बनेगी और केंद्र में गैरबीजेपी सरकार बनेगी। हम चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि 50 प्रतिशत बूथों के वीवीपैट का मिलान किया जाए। गिनती की शुरुआत में विधानसभा क्षेत्रों के पांच बूथ के वीवीपैट मिलाए जाएं, लेकिन अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो सभी वीवीपैट की गिनती होनी चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एग्जिट पोल्स को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इनके सही होने पर संदेह है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि कांग्रेस प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। ज्यादातर पोल्स में केंद्र में एनडीए सरकार को स्पष्ट बहुमत के करीब बताया गया है जबकि पंजाब में कांग्रेस को 13 में से 9-10 सीटें आने की संभावना जताई गई है। 

Share On WhatsApp