आज के मुख्य समाचार

03-May-2019 12:52:36 pm
Posted Date

इसरो के पूर्व अध्यक्ष कुमार को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नईदिल्ली,03 मई । इसरो के पूर्व अध्यक्ष ए एस किरण कुमार को भारत-फ्रांस के अंतरिक्ष सहयोग में योगदान के लिए फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान शेवेलियर डी लॉर्ड नेशनल डी ला लिगियन डी ऑनर से नवाजा गया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से भारत में फ्रांस के राजदूत एलेग्जेंडर जीगलर ने कुमार को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। बयान में बताया गया है कि सम्मान कार्यक्रम में फ्रांस की स्पेस एजेंसी सीएनईएस के अध्यक्ष जीन येव्स ले गाल भी मौजूद थे। बयान के मुताबिक फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत-फ्रांस अंतरिक्ष सहयोग के विकास में ए एस किरण कुमार के अमूल्य योगदान को मान्यता देता है।

Share On WhatsApp