छत्तीसगढ़

01-May-2019 12:55:22 pm
Posted Date

अनाचार : दो अलग-अलग मामले के आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद ।  दो अलग-अलग मामलों में दो किशोरियों को तुमगांव पुलिस ने मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर मुक्त करा दिया है। एक को स्टेशन रोड छोडऩे के बहाने आरोपी जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया तो दूसरी को शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया।
पहली किशोरी को बाद में एक संदिग्ध महिला ने घर भेजने के बजाय दंतेवाड़ा में रखा। पुलिस ने उसके साथ तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी दुकान पर अंडा लेने जा रही थी फिर नहीं लौटी थी। पुलिस ने छानबीन की तो लोकेशन दंतेवाड़ा के बचेली बाजार में मिली वहां एक महिला के साथ घूम रही थी। बचेली पुलिस की मदद से महिला समेत संबंधित किशोरी से तुमगांव पुलिस ने पूछताछ की। पता चला कि वह घर से निकली तो देवनाथ साहू निवासी बंगलापारा तुमगांव रास्ते में मिल गया। स्टेशन छोडऩे के बहाने जंगल ले गया व दुष्कर्म किया। बाद में पीडि़त बस से रायपुर पहुंची वहां पटेलपारा सुकमा की पार्वती पोयाम उसे अपने साथ बचेली ले गई। बाद में पुलिस ने हुलिए के आधार पर देवनाथ की शिनाख्त की और उसे गिरफ्तार किया। 
शादी का झांसा देकर किया  अनाचार- दूसरे मामले में आरोपी रूपेश पारधी पिता जगतराम पारधी (20) निवासी कौंआझर किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ लेते गया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में पुलिस ने उसे रायपुर से गिरफ्तार किया और किशोरी को मुक्त कराया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी योगेश सोनी, उसनि रनसाय मिरी, प्रधान आरक्षक रामध्यान सिंह, आरक्षक गीता भास्कर, अनिल बंजारे, महिला आरक्षक दीप्ति साहू आदि रहे।

 

Share On WhatsApp