आज के मुख्य समाचार

29-Apr-2019 1:22:20 pm
Posted Date

नाइजीरिया में बंदूकधारी ने दो विदेशी कर्मचारियों का किया अपरहण

मॉस्को,29 अपै्रल। नाइजारिया में नाइगर डेल्टा पेट्रोलियम रिर्सोसेस (एनडीपीआर) तेल कंपनी के दो विदेशी कर्मचारियों का बंदूकधारियों के एक समूह ने अपरहण कर लिया। 
ऑपरेशन डेल्टा सुरक्षा के प्रमुख इब्राहिम अबुबकार ने यह जानकारी दी। श्री अबुबकार ने कहा, कुछ बंदूकधारियों ने 27 अप्रैल को सुबह आठ बजे एनडीपीआर में घुसकर हमला कर दिया और दो कर्मचारियों का अपरहण कर लिया। हमें जैसे ही घटना की जानकारी मिली हमने उन्हें पकडऩे की कोशिश की लेकिन वहां कोई नहीं था और हम अपराधियों को नहीं पकड़ पाए। पीडि़तों को बचाने और आरोपियों को पकडऩे की कोशिशें जारी है लेकिन हम एनडीपीआर के प्रबंधन को सलाह देना चाहते हैं कि वे अपने ऑपरेशन के लिए जरुरी सुरक्षा मुहैया कराएं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के नागरिक एनडीपीआर के एक और कर्मचारी का अपरहण हुआ है। बंदूकधारी किस समूह से थे इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। यह राज्य नाइजीरिया के दक्षिण भाग में स्थित है जो इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के प्रति निष्ठा रखने वाले बोको हराम आतंकवादी समूह के चपेट से बाहर है। 

Share On WhatsApp