आज के मुख्य समाचार

26-Apr-2019 1:33:34 pm
Posted Date

पटना जा रहे राहुल के विमान के इंजन में आई खराबी

0-लौटना पड़ा दिल्ली
नई दिल्ली ,26 अपै्रल । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की फ्लाइट के इंजन में खराबी आने से उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ा। राहुल पटना जा रहे थे। राहुल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को ट्वीट कर बताया, आज हमारी पटना की फ्लाइट के इंजन में खराबी आ गई। इसलिए हमें दिल्ली वापस लौटना पड़ रहा है। समस्तीपुर (बिहार), बालासोर (ओडिशा) और संगमनेर (महाराष्ट्र) में आज होने वाली सभाएं देर से होंगी। असुविधा के लिए खेद है।
राहुल गांधीने अपने ट्विटर हैंडल से फ्लाइट इंजन में आई खराबी का वीडियो भी जारी किया है। बता दें कि राहुल गांधी आज दोपहर 11 बजे समस्तीपुर में पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अशोक कुमार के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करेने वाले थे। इस सभा को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा भी संबोधित करने वाले थे।
गौरतलब है कि शुक्रवार को राहुल गांधी बिहार के समस्तीपुर, ओडिशा के बालासोर और उसके बाद महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के संगमनेर में जनसभाएं करने वाले थे। अब इन जगहों पर उनकी ये सभाएं देर से शुरू होंगी। 

Share On WhatsApp