छत्तीसगढ़

20-Apr-2019 2:18:16 pm
Posted Date

गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में हुई विशेष आराधना

महासमुंद, 20 अप्रैल (आरएनएस)।  गुड फ्राइडे पर शहर के गिरजाघरों में मसीह समाज के लोगों ने विशेष आराधना की। इस दौरान प्रभु यीशु के 7 वचनों का पाठ भी किया। इमलीभाठा स्थित सेंट पीटर्स चर्च में दोपहर 12 बजे से रेव्हरेंट मनीष आर मसीह ने विशेष आराधना कराई। मसीह समाज के लोग इस दिन को शोक की तरह मनाते हैं। क्यों कि यही वो दिन था जिस दिन प्रभु ईसा मसीह को तमाम शारीरक यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ाया गया था। जिससे इस दिन समाज के लोग प्रभु यीशु को याद करते हैं। इस दौरान दिव्येश वाणी, संध्या सोना, अविनाश कुमार लाल, अभिषेक सालोमन, आलोक लुका, जार्ज स्टीफन बार्लो, विजय कुमार लाल, नीषा मसीह, खुशबू राम, अमित राम सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। समाज के लोगों ने बताया कि शनिवार को शांति दिवस है। इस दौरान कोई आयोजन नहीं होगा। रविवार को ईस्टर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ईस्टर के लिए समाज के लोगों ने विशेष तैयारी कर रखी है।

Share On WhatsApp