आज के मुख्य समाचार

11-Apr-2019 11:16:37 am
Posted Date

आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर ईवीएम में आई खराबी

0-बिहार में बूथ के पास आईईडी ब्लास्ट का प्रयास
नईदिल्ली,11 अपै्रल । लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा (पहले चरण) में लोकसभा के साथ ही विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान जारी हैं। 
आंध्र प्रदेश के कई पोलिंग बूथों पर लगभग 100 ईवीएम मशीनें खराब हो गयी है। 
औरंगाबाद में ब्लास्ट की कोशिश नाकाम
बिहार में उग्रवाद प्रभावित औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के गया जिले के डुमरिया स्थित मतदान केन्द्र संख्या नौ के निकट से आज पुलिस ने एक आईईडी बम बरामद किया है। पुलिस के अनुसार उक्त बम मतदान केन्द्र के करीब लगाया गया था। जिसे समय रहते ही सुरक्षा बलों ने खोज कर डिफ्यूज कर दिया है।

Share On WhatsApp