आज के मुख्य समाचार

22-Aug-2018 11:14:27 pm
Posted Date

साहित्यकार राजेन्द्र मोहन शर्मा को नेपाल में साहित्य रत्न से सम्मानित किया गया

साहित्यकार राजेन्द्र मोहन शर्मा को नेपाल में साहित्य रत्न से सम्मानित किया गया। भारत और नेपाल साहित्य महोत्सव के दौरान जयपुर के प्रख्यात राजेन्द्र मोहन शर्मा को उनके साहित्यिक योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  भारत और नेपाल के ढाई सौ से अधिक साहित्यकारों का जमावडा नेपाल के प्रसिद्ध औधोगिक शहर बीरगंज में आयोजित किया गया। इस समारोह में शर्मा की पुस्तक टेडी बत्तीसी का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर शर्मा को मांग पत्र और अंग वस्त्र भेंट किया गया। नेपाल के राज्य नंबर दो के मुख्यमंत्री लाल बाबू रावत ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि भारत और नेपाल के रिश्तों की ऊर्जा और ऊष्मा साहित्य कला और संस्कृति के माध्यम से ही आगे बढ सकती है।

उन्होंने कहा कि दोनों दशों के मध्य लिखने पढने वाले लोग एक ऐसे पुल का निर्माण कर सकते है, जिससे आनी वाली पीढियां एक दूसरे के साथ और ​अधिक निकटता अनुभव कर सके। रावत ने कहा कि मेरठ साहित्य परिषद और बीरगंज नेपाल साहित्य परिषद ने मिलकर जो आयोजन किया है वह सराहनीय है।  इस समारोह में मेरठ के वरिष्ठ साहित्यकार विजय पंडित समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। पुस्तक विमोचन में अपनी बात रखते हुए पुस्तक के लेखक राजेन्द्र मोहन शर्मा ने कहा कि दोनों देशों के बीच यह सिलसिला लगातार जारी रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नेपाल में बडी संख्या में हिंदी भाषी मौजूद है, लेकिन अफसोस की बात है कि अभी तक नेपाल के संविधान में हिंदी को नेपाली के बाद दूसरा स्थान नहीं मिला है। इस मौके पर नेपाल के वाणिज्य आवास के भारतीय प्रभारी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।  कार्यक्रम का आयोजन नेपाल स्थित भारतीय दूतावास एवं ग्रीन केयर सोसायटी और नेपाल भारत साहित्य परिषद के तत्वावधान में आयोजन किया गया। इस मौके पर साहित्यकार शर्मा को विदेश में भी उनके साहित्यिक कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।

Share On WhatsApp