छत्तीसगढ़

06-Apr-2019 12:34:20 pm
Posted Date

जंगल मे लगी आग को बुझाते दौरान समिति सदस्य सर्पदंश का शिकार

परिसर रक्षक के पैर की उंगली के पास टूटी हड्डी
न्याय साक्षी/रायगढ़। धरमजयगढ़ वनमंडल में दावानल की घटनाएं हो रही है, लेकिन आग पर काबू पाने के लिए विभागीय कर्मचारी व समिति सदस्य अपनी जान की बाजी तक लगा कर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि जंगल को बचाया जा सके। यही कारण है कि कापू रेंज में आग बुझाते दौरान एक समिति सदस्य सदस्य सर्पदंश का शिकार हो गया। वहीं एक परिसर रक्षक के पैर की उंगली के पास की हड्डी टूट गई। फिलहाल दोनो की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कापू रेंज के मिरीगुडा बीट में पूरा क्षेत्र पहाड़ी है। यहां आग बुझाने में विभागीय कर्मचारी व समिति सदस्यों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को यहां जंगल मे आग लग गई। तब रात में आग  बुझा कर वापसी के दौरान एक समिति सदस्य सर्पदंश का शिकार हो गया। जिसका जहर गाँव आने तक काफी फैल चुका था। इसके बाद तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत में अब सुधार है। वहीं 
बीती रात भी जंगल मे आग लगने के बाद जब उसे बुझा कर वनकर्मी वापस लौट रहे रहे तो परिसर रक्षक मिरीगुडा का गिरने के कारण उसके बाएं पैर में दर्द शुरू हो गया और जब उसने इलाज के लिए डॉक्टर को अपना पैर दिखाया तो एक्सरे के बाद डॉक्टर ने उसके पैर की उंगली के पास की हड्डी टूटी हुई बताया। हालांकि वर्तमान में उनकी हालत में सुधार है।

 

Share On WhatsApp