छत्तीसगढ़

06-Apr-2019 12:32:17 pm
Posted Date

बेंगलुरू में बंधक बनाऐ गऐ सभी 11 मजदूर सकुशल घर लौटे

केन्द्रीय मंत्री विष्णु साय की पहल हुई कामयाब  
न्याय साक्षी/रायगढ़।  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से ले जाकर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में बंधक बनाऐ गऐ सभी 11 मजदूरों को आज कोतबा थाना पुलिस ने वापस लाकर उनके परिजनों को सौंप दिया। बेंगलुरु में बंधक बने इन मजदूरों में एक के पास केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव साय का मोबाइल फोन का नम्बर होना वरदान बन गया. इसी के फलस्वरूप बंधक मजदूरों को तत्काल पुलिस की मदद के बाद वे अपने घर लौट गए हैं। इन मजदूरों को आकर्षक वेतन का लालच देकर बेंगलुरू ले जाकर बेच देने वाले राजू नामक स्थानीय आरोपी के विरूध्द पुलिस ने मानव तस्करी का अपराधिक मामला दर्ज किया है।

 

Share On WhatsApp