छत्तीसगढ़

04-Apr-2019 11:56:23 am
Posted Date

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में 8 महीने में खुले 6119 खाते

० चालू खाता 5973 और 146 बचत खाता खुले
० छत्तीसगढ़ में नंबर वन पर महासमुंद

महासमुंद, 04 अप्रैल ।  इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में 8 महीने में 61१९ खाते खोले गए हैं। इनमें  बचत खाता ५९७३ और चालू खाता १४६ है। लक्ष्य से अधिक खाता खुलने से महासमुंद डाकघर राज्य में पहले स्थान पर है। यानी महासमुंद का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सबसे आगे चल रहा है। 
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक महासमुंद को लगभग 5 हजार खाता खोलने का लक्ष्य मिला था। आठ महीने बाद यह बैंक नंबर वन की स्थिति में है। अब लोग भी खाता खुलवाने में रुचि ले रहे हैं। एक सितम्बर 2018 को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरुआत की गई थी। इंंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का मुख्य उद्ेश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोडऩा है। कई शाखा डाकघरों में भी बैंकिंग प्रणाली का लाभ लोगों को मिल रहा है। डाकघरों में लोग चालू खाता खुलवाने में ज्यादा रुचि ले रहे हैं। अब तक ५९७३ लोग चालू खाता खुलवा चुके हैं, वहीं बचत खाता खुलवाने में लोगों ने रुचि नहीं दिखाई है। सिर्फ 146 खाते खुले हैं। इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक बेलसोंडा, बिरकोनी, भोरिंग व पचेड़ा व अन्य स्थानों पर भी खोले गए हैं। लगभग १३७ ब्रांच महासमुंद जिले में हैं। यहां भी लोगों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में कोई भी व्यक्ति या व्यावसायिक प्रतिष्ठान खाता खुलवा सकता है। इसमें इंटरनेट बैंकिंग का लाभ भी लोगों को मिलेगा। नियमों के मुताबिक  पेमेंट बैंक में एक लाख रुपए तक की ही राशि जमा की जा सकती है। बचत खातों में चार प्रतिशत की दर से ब्याज की सुविधा है। खाता धारियों को मनी ट्रांसफर, बिल भुगतान, सरकार योजनाओंं के तहत जारी होने वाली राशि भी सीधे खाते में आती है। 
सर्वर, लिंक फेल की समस्या
डाकघरों के कार्यों की तरह ही बैकिंग में भी यहां सर्वर की अधिक समस्या आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बैंकों में काउंटर में लिंक फेल का बोर्ड लटका रहता है। जरूरी कामकाज को लेकर पहुंचने वालों को परेशान होना पड़ता है। खाता खोलने में ओटीपी संबंधी समस्या भी रही है। वहीं बायोमेट्रिक पंजीयन में दिक्कत आ रही है। गांव के लोग मजदूरी ज्यादा करते हैं। इसकी वजह से उनकी उंगलियों में छाले आ जाते हंै। छालों की वजह से बायोमेट्रिक में उनका पंजीयन नहीं हो पा रहा है। 


लक्ष्य से आगे चल रहे हैं। ६११९ खाते खोले गए हैं। सबसे ज्यादा चालू खाता 5973 खाते खोले गए हैं। गांव के अंतिम व्यक्ति तक हम पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ में हम नंबर वन की स्थिति में चल रहे हैं।
-प्रियव्रत पात्रा, ब्रांच मैनेजर

Share On WhatsApp