Posted Date
अध्यक्ष बने संजय सोनी
रायगढ़। बीती रात इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की रायगढ़ इकाई रायगढ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन की वार्षिक बैठक होटल जिंदल रिजेसी में आयोजित की गई थी। इस बैठक मे संस्था के सदस्यों की भारी मात्रा मे उपस्थिति रही। इस बैठक में पिछली कार्यकारिणी द्वारा वार्षिक अकाउंटस प्रस्तुत किए गए एवं उनके द्वारा उनके कार्यकाल मे किए गए कार्यो की संझिप्त मे विवरण दी गई।
इसके बाद संस्था द्वारा संस्था की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमे ष्ट्र संजय सोनी को निर्विरोध रूप से संस्था का नया अध्यक्ष चुना गया एवं ष्ट्र विकास अग्रवाल को संस्था का कन्वेनर चुना गया। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल अगामी दो वर्षो के लिए किया गया है।
Share On WhatsApp