आज के मुख्य समाचार

02-Apr-2019 10:45:31 am
Posted Date

राजधानी का तापमान अधिकतम 34 डिग्री तक पहुंचने के आसार

नई दिल्ली,02 अपै्रल । राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह गुनगुनी धूप के साथ मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, आसमान दिनभर साफ रहेगा। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share On WhatsApp