आज के मुख्य समाचार

19-Aug-2018 3:36:44 pm
Posted Date

ब्रिटेन :डॉक्टरो को महिला के ऑपरेशन के दौरान 28 साल पुराना कॉन्टेक्ट लेंस मिला

ब्रिटेन से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जब महिला डॉक्टर के पास अपनी बांई आंख के इलाज के लिए गई तो उसकी आंख में कॉन्टेक्ट लेंस पाया गया। जो कि 28 साल पुराना कॉन्टेक्ट लेंस था। मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक 42 वर्षीय महिला को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उसके आंख में बीते 28 साल से कॉन्टेक्ट लेंस मौजूद था। डॉक्टरों ने जब उसका एमआरआई स्कैन किया तो उसकी आंख में गांठ पाई गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया और उसी दौरान उन्हें आंख में कॉन्टेक्ट लेंस मिला।रिपोर्ट के मुताबिक जब महिला की उम्र 14 साल थी तभी से उसकी आंख में वो लेंस था। उसकी मां का कहना है कि 14 साल की उम्र में बैडमिंटन खेलते हुए उसकी आंख में शटर लग गई थी। उसे लगा कि उसकी आखों में जो लेंस लगा है वह गिर गया है और खो गया है। लेकिन वो लेंस निकलने की बजाय उसकी आंख के अंदर जा चुका था। डॉक्टर भी हैरान हैं कि 28 साल से उसकी आंखों में एक लेंस था लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।

Share On WhatsApp