छत्तीसगढ़

25-Mar-2019 11:55:45 am
Posted Date

पूर्व कांग्रेसी प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया में डाला अश्लील वीडियो, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बलरामपुर, 25 मार्च । जिले के रामानुजगंज में देश के पूर्व प्रधानमंत्री  एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का फ र्जी  अश्लील वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में डालने से आक्रोशित कांग्रेसी विधायक बृहस्पति सिंह के नेतृत्व में रामानुज गंज थाना पहुंच दोषी युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जिस पर 66 67 आईटी एक्ट एवं धारा 294 34 भादवी के तहत ग्रुप में वीडियो शेयर करने वाले दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया।   जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 2:00 बजे एक व्हाट्सएप ग्रुप में राजेश यादव एवं अनिल यादव नामक दो युवकों द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री  एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्य के विरुद्ध अश्लील वीडियो व्हाट्सएप गु्रप में डाला जिसकी जानकारी कांग्रेसियों को लगते हैं कांग्रेसी आक्रोशित हो गए एवं इसकी जानकारी विधायक बृहस्पत सिंह को दी गई ।जिसके बाद श्री  सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी देर शाम रामानुजगंज थाना पहुंच दोषी युवकों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने की मांग करने लगे। जिसके बाद राजेश यादव एवं अनिल यादव के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया। इस दौरान विपिन सिंह अरुण अग्रवाल अशोक जयसवाल विकास गुप्ता प्रतीक सिंह अभिषेक सिंह सुनील कन्हारे मदन राम तौसीफ रजा  स्पर्श साहू मोनू ठाकुर आशीर्वाद सिंह आयुष सोनी सहित कांग्रेसी उपस्थित थे

Share On WhatsApp