छत्तीसगढ़

23-Mar-2019 1:07:15 pm
Posted Date

निगरानी दलों का सघन जांच अभियान जारी

अब तक 47.78 लाख की अवैध सामग्री और नगदी जब्त
रायपुर ।  लोकसभा निर्वाचन-2019 के दौरान प्रदेश में आदर्श आचार संहिता  का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने अवैध सामग्रियों और नगद राशि के परिवहन पर निगरानी दलों द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालयों द्वारा गठित उडऩदस्तों, स्थैतिक निगरानी दलों और पुलिस की टीम ने 21 मार्च 2019 तक कुल 47 लाख 78 हजार 622 रूपए कीमत की सामग्री और नगद राशि जब्त की है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सघन जांच के दौरान 21 मार्च 2019 तक 24 लाख 30 हजार 200 रूपए की नगद राशि जब्त की गई है। निगरानी दलों ने इस दौरान तीन लाख 83 हजार 372 रूपए कीमत की एक हजार 853 लीटर शराब भी जब्त की है। उडऩदस्तों और स्थैतिक निगरानी दलों ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लैपटाप, वाहन, साड़ी, प्रेशर कुकर आदि सामग्री भी जब्त किए हैं। इनकी कीमत 19 लाख 65 हजार रूपए है। 

 

Share On WhatsApp