आज के मुख्य समाचार

17-Mar-2019 12:08:17 pm
Posted Date

इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में बाढ़ का कहर, 42 लोगों की मौत- कई लापता

जकार्ता ,17 मार्च । इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में शनिवार रात आयी भीषण बाढ़ के कारण 42 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लापता हो गए। स्थानीय आपदा एजेंसी की आपात इकाई के प्रमुख कोरी सिमबोलोन ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण आयी बाढ़ से जयापुरा जिले के कई गांव प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ से 21 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं और 18 अन्य को मामूली चोटें आयी हैं।
श्री सिमबोलोन ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे आयी इस बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग लापता हो गये हैं। तीन हजार से अधिक लोगों को अपना घर छोडक़र सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। बाढ़ की वजह से दर्जनों मकान, इमारतें, पुल और अन्य आधारभूत ढांचा क्षतिग्रस्त हो गये हैं। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बाढ़ के कारण हुई क्षति का आकलन भी किया जा रहा है। 

इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में बाढ़ का कहर, 42 लोगों की मौत- कई लापता के लिए इमेज परिणाम

Share On WhatsApp