छत्तीसगढ़

16-May-2025 8:00:38 pm
Posted Date

बेमौसम वर्षा से ग्रीष्मकालीन धान को नुकसान

  • 0-19 मई तक मौसम में कोई बदलाव नहीं, तेज अंधड़ चलने से लोग परेशान 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने का आसार है। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार द्रोणिका मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तक जा रही है। जिसके कारण दक्षिण बस्तर में तथा राजधानी में हल्की से मध्यम वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। तेज अंधड़ चलने के कारण होर्डिंग्स में लगे फ्लेक्स उड़ रहे हैं तथा कई झाड़ भी गिर गए हैं। 
राजधानी तथा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में इस समय हो रही वर्षा के कारण यहां ग्रीष्म कालीन धान खराब हो  रहा है, वहीं नदी के तट पर लगे खरबूज, तरबुजा खराब हो रहे हैं। राजधानी में तेज हवा चलने के कारण इस समय बिजली विभाग के अधिकारी परेशान हैं। जशपुर सहित कई अन्य क्षेत्रों में वर्षा होने की जानकारी मिली है। 
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 19 मई तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। बेमौसम वर्षा के कारण राजधानीवासी इस समय परेशान है, लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। हिन्दी पंचाग के अनुसार जेट महीना चल रहा है। 

 

Share On WhatsApp