छत्तीसगढ़

15-Mar-2019 12:10:31 pm
Posted Date

छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजीव भवन में ली धुंआधार बैठके

रायपुर, 15 मार्च । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए है, वे छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करने के कांग्रेस कार्यकताओं के मजबूत इरादों के अनुरूप पी.एल. पुनिया ने संगठनात्मक तैयारियों और जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजीव भवन में धुंआधार बैठके ली है।
प्रथम बैठक प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम, गुरू बालदास, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी से एकांत में चर्चा की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी से मीडिया विभाग के कार्यो की जानकारी और जिला प्रवक्ताओं की प्रशिक्षण शिविर की जानकारी ली। 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने प्रदेश कांग्रेस के कंट्रोल रूम की गतिविधियों की समीक्षा एवं अभी तक के कार्यो की जानकारी ली। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री महेन्द्र छाबड़ा, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महासचिव अमित पांडेय, प्रदेश सचिव सलाम रिजवी, गुरजीत संधु, रामअवतार देवांगन, किरण सिन्हा, चंद्रवती साहू, संयुक्त सचिव नरेश गढ़पाल, मनीष ठाकुर, इंका नेता आशीष शुक्ला, अरशद अली, रायपुर शहर महामंत्री दिप्तेष चटर्जी, इंका नेता कुलदीप शर्मा, युकां नेता सर्वजीत ठाकुर, इंका नेता रिजवान खान, बाकर अब्बास, सतीश चौरसिया, महिला कांग्रेस साक्षी सिरमोर मौजूद थे इस दौरान पूर्व शहर जिला शहर अध्यक्ष इंदरचंद धाड़ीवाल, मदन तालेड़ा सहित वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने चुनाव प्रबंधन टीम की बैठक ली। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, संचार विभाग के सदस्य किरणमयी नायक, प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महासचिव अमित पांडेय, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र छाबड़ा मौजूद थे।
बैठकों की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ट प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने बताया कि आज 15 मार्च को सुबह 11.30 बजे राजीव भवन में शक्ति एवं सोशल मीडिया की बैठके होगी। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया के साथ डाटा एनालिटिक्स विभाग के चैयरमैन प्रवीण चक्रवती, राष्ट्रीय समन्वयक शशांक शुक्ला, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अरूण उरांव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, समन्वयक अरूण भद्रा, रवि पांडे, सुनील माहेश्वरी, जयवर्धन बिस्सा शामिल होंगे। 
इन सभी बैठकों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी उपस्थित थे।

Share On WhatsApp