व्यापार

14-Mar-2019 2:30:39 pm
Posted Date

स्पाइसजेट की 35 फ्लाइट रद्द!, डीजीसीए ने जारी किए ये आदेश

0-बोइंग 737 मैक्स का संकट
नई दिल्ली ,14 मार्च । हाल में दो बड़े विमान हादसों के बाद सवालों में घिरे बोइंग 737 मैक्स विमानों की उड़ानें बुधवार से भारत में भी रोक दी गईं। स्पाइसजेट को 14 फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं। आज ये आंकड़ा 30 से 35 फ्लाइट का हो सकता है। सरकार ने माना है कि गुरुवार का दिन चुनौती भरा हो सकता है और यात्रियों की परेशानियां कम करने के निर्देश जारी किए हैं।
डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने एविएशन कंपनियों से कहा है कि अपने ग्राउंड किए गए बोइंग विमानों के यात्रियों को या तो पैसा वापस करें या उनको दूसरे विमान से ले जाने का प्लान बताएं। डीजीसीए ने कहा कि कंपनी यह भी बताए कि बोइंग विमान नहीं चलने से आगे किराया न बढ़े इसके क्या इंतजाम कंपनियां कर रही है। इसका ब्यौरा भी देना होगा। आपको बता दें कि इथोपियन विमान दुर्घटना के बाद दुनियाभर के कई देशों ने बोइंग मैक्स विमानों पर रोक लगा दी है। भारत ने भी इन विमानों पर रोक लगाई है साथ ही बुधवार को बाहर से आने वाले बोइंग विमानों पर भी बैन लगा दिया गया है।
आज रद्द हो सकती हैं 30 से 35 फ्लाइट
बुधवार को स्पाइसजेट ने 14 फ्लाइटें रद्द की थी। वहीं, गुरुवार को ये आंकड़ा 30 से 35 फ्लाइट का हो सकता है। सरकार ने माना है कि गुरुवार का दिन चुनौती भरा हो सकता है और यात्रियों की परेशानियां कम करने के निर्देश जारी किए हैं। एयरलाइंस से किराया बेहद ज्यादा न बढ़ाने को भी कहा गया है। विमानों की कमी से तुरंत बुकिंग में किराये काफी बढ़ गए हैं। पिछले साल की तुलना में कुछ प्रमुख रूटों पर किराए दोगुने से ज्यादा हैं। घाटे में चल रही जेट एयरवेज ने 5 और विमान ग्राउंड कर दिए हैं। इंडिगो पायलटों की कमी से रोज 30 फ्लाइटें रद्द कर रही है।

Share On WhatsApp