छत्तीसगढ़

14-Mar-2019 2:27:20 pm
Posted Date

पीएल पुनिया राहुल गांधी के साथ स्वास्थ्य संबंधी विषयों की कार्यशाला में होंगे शामिल

0 शक्ति और सोशल मीडिया पर कांग्रेस का लगा जोर : दो दिन तक होगी अहम बैठकें
रायपुर, 14 मार्च । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी पी.एल. पुनिया आज दोपहर 2 बजे दिल्ली से रायपुर इंडिगो की नियमित विमान सेवा के द्वारा पहुंचें।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्रीगण और वरिष्ठ कांग्रेस नेता 15 मार्च को मायाराम सुरजन फाउंडेशन द्वारा आयोजित सबके लिए स्वास्थ्य का अधिकार विषय पर कार्यशाला में शरीक होंगे।
15 मार्च को सुबह 11.30 बजे शक्ति और सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया के साथ डाटा एनालिटिक्स विभाग के चेयरमैन प्रवीण चक्रवर्ती, राष्ट्रीय समन्वयक शशांक शुक्ला, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अरूण उरांव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी, राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, समन्वयक अरूण भद्रा, रवि पांडे, सुनील माहेश्वरी, जयवर्धन बिस्सा शामिल होगे। 
16 मार्च को सुबह 11 बजे प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में सोशल मीडिया और शक्ति से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक में राष्ट्रीय समन्वयक शशांक शुक्ला के साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी, राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, समन्वयक अरूण भद्रा, रवि पांडे, सुनील माहेश्वरी, जयवर्धन बिस्सा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मार्गदर्शन देंगे।

Share On WhatsApp