मनोरंजन

27-Mar-2025 8:39:46 pm
Posted Date

राजकुमार राव की भूल चुक माफ की नई रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने

अभिनेता राजकुमार राव को पिछली बार फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह औंधे मुंह गिरी।
आने वाले समय में राजकुमार एक से बढक़र एक फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। भूल चुक माफ भी इन्हीं में से एक है। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ बनी है।
अब निर्माताओं ने इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया है।
भूल चुक माफ 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों को सिनेमाघरों होने वाली थी, लेकिन अब निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज को टाल दिया है।
इस फिल्म के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। फिल्म की नई रिलीज तारीख सामने आ गई हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, अब भूल चुक माफ को 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।
फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
भूल चुक माफ के निर्देशन की कमान करण शर्मा ने संभाली है, वहीं दिनेश विजान इसके निर्माता हैं।
फिल्म की टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जो कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर है।
भूल चुक माफ के अलावा राजकुमार के पास फिल्म टोस्टर भी है, जिसके निर्देशन की कमान विवेक दास चौधरी ने संभाली है।
इसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के साथ बनी है। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।

 

Share On WhatsApp