मनोरंजन

13-Feb-2025 7:10:06 pm
Posted Date

अंदाज अपना अपना सिनेमाघरों में दोबारा देगी दस्तक, आज आएगा फिल्म का टीजर

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म अंदाज अपना अपना को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में आमिर खान और सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
यह फिल्म 4 नवंबर, 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 5.30 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।
अब लगभग 31 साल बाद आमिर-सलमान की यादगार फिल्म अंदाज अपना अपना को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।
अंदाज अपना अपना इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देगी, वहीं फिल्म का नया टीजर कल यानी 13 फरवरी को जारी किया जाएगा।
निर्माताओं ने पोस्टर साझा कर खुद इसकी पुष्टि की है। हालांकि, फिल्म इसकी रि-रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।
अंदाज अपना अपना एक कॉमेडी फिल्म है, जो अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। हालांकि, जैसे-जैसे साल गुजरते गए, यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक बन गई। आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि आज भी उनकी केमिस्ट्री को याद किया जाता है। फिल्म में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल  और शक्ति कपूर ने भी अहम किरदार निभाए थे। इस फिल्म के संवाद जैसे गलती से मिस्टेक हो गया और क्राइम मास्टर गोगो नाम है मेरा, आंखें निकाल के गोटियां खेलती हूं मैं आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं और ये पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुके हैं।
अंदाज अपना अपना में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया था।
इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

 

Share On WhatsApp