मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बन रही फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म होने वाला है।
यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसमें पहली बार अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की तिकड़ी नजर आएगी। यह फिल्म 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। अब इससे पहले निर्माताओं ने मेरे हस्बैंड की बीवी का पहला गाना गोरी है कलाइयां जारी कर दिया है।
गोरी है कलाइयां गाने को रैपर बादशाह, कनिका कपूर, शरवी यादव और आईपी सिंह ने मिलकर गाया है। इसमें अर्जुन, भूमि और रकुल साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। वाशु भगनानी और जैकी भगनानी इस फिल्म के निर्माता हैं।
फिल्म में भूमि और रकुल के बीच नोक झोक होती हुई नजऱ आती है, जो वीडियो में एक-दूसरे को परेशान करती नजऱ आ रही हैं। अर्जुन का प्यारा अवतार लोगों को काफी पसंद है, लेकिन दो महिलाओं द्वारा उसे परेशान किए जाने के बाद भी वह बहुत मिलनसार दिखाई देते है। यह गाना बीवी नंबर 1, नो एंट्री, साजन चले ससुराल की भावना को दर्शाता है।
हर्ष गुजराल इस फिल्म में अजुर्न के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं। खास बात यह है कि यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है।
मेरे हसबैंड की बीवी की कहानी प्रेम त्रिकोण पर आधारित होगी।
मेरे हसबैंड की बीवी इस सीजन की एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म है, जो आपको दिल खोलकर हंसाने के लिए तैयार है। जहां अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत और भूमि पेडनेकर दर्शकों को प्रेम चक्र की सैर कराने के लिए तैयार हैं, वहीं उनके साथ हर्ष गुजराल, शक्ति कपूर और डिनो मोरिया भी हैं।
Share On WhatsApp