छत्तीसगढ़

09-Mar-2019 10:16:15 am
Posted Date

महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं साक्षर होने की जरूरत-कलेक्टर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित 
रायगढ़/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने आज सृजन सभाकक्ष में 'साक्षर महिला, सशक्त महिलाÓ विषय पर जिला लोक शिक्षा समिति एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस घर में बेटियां न हो वह घर कहीं न कही सूना सा लगता है। महिलाएं पुरूषों की अपेक्षा अधिक सकारात्मक एवं संवेदनशील होती है। महिलाएं पुरूषों से कमजोर नहीं है, उनमें सहनशीलता एवं सहृदयता जैसे प्रकृतिप्रदत्त गुण होते है। उन्होंने कहा कि कानून ने महिलाओं को सशक्त बनाया है, इसके लिए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं साक्षर होने की जरूरत है। महिलाओं को अच्छी शिक्षा मिलना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जहां तक महिलाओं की प्रस्थिति की बात है, समाज में पुरूषों के साथ समन्वय बनाकर एवं समझकर आगे बढऩे से ही समाज का विकास होगा। इसके लिए बालक एवं बालिकाओं को अच्छे संस्कार देने की जरूरत है।  
कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने कहा कि महिलाएं घर एवं परिवार के लिए निरंतर कार्य करते रहती है और अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान नहीं दे पाती। उन्होंने सभी महिलाओं से कहा कि आप सभी अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें एवं अपनी अभिरूचि तथा अपने लिए वक्त निकालें। आप खुशी रहेगी तब समाज खुश रहेगा। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज में महिलाओं की स्थिति बहुत अच्छी है। महिलाएं एवं पुरूष समानता के साथ कार्य करते है। जबकि अन्य समाज में महिलाएं अंधविश्वास एवं कुरीतियों में फंस जाते है। उन्होंने कहा कि जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत पूरी टीम ने मिलकर अच्छा कार्य किया है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि महिला दिवस का यह दिन एक दिन नहीं बल्कि प्रत्येक दिवस होना चाहिए। समाज में बहू बेटियों को आगे बढऩे का मौका दें। उन्होंने कहा कि समाज में बहुत सी कुरीतियां है। इन कमियों के प्रति महिलाएं स्वयं जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पर्दा प्रथा एवं अन्य कुरीतियों को तोडऩा जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ा चुके है। महिला समाज एकजुट होकर आगे बढ़े तो कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कवियत्री कमला भसीन की पंक्तियां का जिक्र करते हुए कहा है समाज के विकास के लिए बालिकाओं का पढऩा जरूरी है। 
श्री राधेश्याम श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं निडरता से कार्य करें। पढऩे के साथ ही सुनें एवं समझें। सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति बाला बैस ने विश्व के देशों में राजनीति में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की जानकारी दी। महिला स्व-सहायता समूह की श्रीमती सीताबाई कर्मकार ने कहा कि आज महिलाएं बहुत आगे बढ़ गई है। अभी वे महिला स्व-सहायता समूह का कार्य सक्रियता से कर रही है। अधिवक्ता माया भूषण गोस्वामी ने कहा कि नारी शक्ति को हमेशा सशक्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ ही बेटों को भी संस्कार देने की जरूरत है। श्रीमती माधुरी त्रिपाठी ने कहा कि महिला साक्षरता का अर्थ केवल साक्षर होना ही नहीं है बल्कि सदगुण एवं विश्व बंधुत्व की भावना रहे। सकारात्मक होने के साथ ही कर्तव्यों के संबंध में गंभीरतापूर्वक विचार करने की आवश्यकता है। उ.मा.शाला टारपाली की प्राचार्य श्रीमती सरला साहा ने कहा कि महिलाएं अपनी क्षमता हर क्षेत्र में साबित कर रही है। आवश्यकता इस बात की है कि समाज महिला को बराबरी से निश्चल भाव से स्वीकार करें। स्त्री एवं पुरूषों एवं सहयोगात्मक भाव रहे, तभी सही अर्थों में विकास होगा। 
इस अवसर पर नवसाक्षरों का सम्मान भी किया गया। गांव की महिलाओं ने निसंकोच होकर अपने अनुभव एवं बातें बतायी। जिनमें से पुसौर की नवसाक्षर संतोषी चौहान ने कहा कि साक्षर भारत से जुड़कर बहुत कुछ सीखने को मिला। श्रीमती रोमा चौहान ने कहा कि साक्षर भारत से सीखकर बच्चों को पढ़ा पा रही है। ग्राम-कोतरा की गौरी यादव ने कहा कि मैं पहले जोडऩा भी नहीं जानती थी। साक्षर भारत की मदद से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। ग्राम-कोतरा की सुन्दरमति यादव ने कहा कि पढऩा-लिखना सीखकर गांव में ही अपनी आजीविका के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन डीपीओ श्री डी.के.वर्मा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत पोस्ट कार्ड मेकिंग एवं डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बेटियों के लिए संदेश लिखे। जिसमें श्रीमती रंजीत कौर ने प्रथम, श्रीमती एस.साहू ने द्वितीय, कु.पूनम चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।     

Share On WhatsApp