राज्य

09-Mar-2019 9:39:46 am
Posted Date

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा

नईदिल्ली,09 मार्च । दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 52 प्रतिशत रहा।’’ अधिकारी ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री सेल्सियस और नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Share On WhatsApp