व्यापार

08-Mar-2019 1:19:55 pm
Posted Date

गूगल ने डूडल के जरिए किया नारी शक्ति को सलाम

नयी दिल्ली,08 मार्च । इंटरनेट सर्च ईंजन गूगल ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपने डूडल के जरिए समूचे विश्व की नारी शक्ति को सलाम किया है। 
गूगल ने अपने होमपेज पर विशेष डूडल बनाया है। डूडल में विभिन्न 14 भाषाओं में महिला सशक्तिकरण के प्रेरक कोट्स लिखे गए हैं। इसमें उन महिलाओं के नाम भी शामिल किए गए हैं, जिन्होंने ये कोट्स दिए हैं। इन महिलाओं में भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का भी नाम शामिल है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

Share On WhatsApp