मनोरंजन

25-Dec-2024 6:34:27 pm
Posted Date

अजय देवगन की आजाद का पहला गाना बिरंगे जारी, होली के रंग में रंगे नजर आए राशा-अमन

अजय देवगन को पिछली बार सिंघम अगेन में देखा गया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।अब अजय जल्द फिल्म आजाद के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे।यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसके जरिए रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।अब निर्माताओं ने आजाद का पहला गाना बिरंगे जारी कर दिया है, जिसे अमित त्रिवेदी और मीनल जैन ने गाया है।
आजाद अजय के भांजे अमन देवगन की भी पहली फिल्म है। इस गाने में अमन और राशा की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। होली के रंग में रगे दोनों जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं।आजाद 17 जनवरी, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डायना पेंटी, मोहित मलिक और पीयूष मिश्रा जैसे कलाकार भी इस फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे।आजाद के निर्देशन की कमान अभिषेक कपूर ने संभाली है। रोनी स्क्रूवाला इस फिल्म के निर्माता हैं।
ऐसा पहली बार है जब अजय देवगन और डायना पेंटी एक साथ किसी फिल्म में नजर आएगी। यह राशा और अमन, दोनों की ही पहली बॉलीवुड फिल्म है। निर्देशन अभिषेक कपूर ने इससे पहले कई फिल्मों का निर्देशन किया है, जिसमें काई पो चे, केदारनाथ, रॉक ऑन और चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी कई प्रसिद्ध फिल्में शामिल हैं। रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म जनवरी 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
अजय देवगन को आखिरी बार सिंघम अगेन में देखा गया था। सिंघम अगेन बाजीराव सिंघम की कहानी है, जो अपनी पत्नी अवनी कामत को डेंजर लंका द्वारा अपहरण किए जाने के बाद बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ता। फिल्म में चुलबुल पांडे के रूप में सलमान खान ने एक विशेष कैमियो भी किया, जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आया। यह रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का एक हिस्सा थी।

 

Share On WhatsApp