छत्तीसगढ़

06-Mar-2019 1:08:35 pm
Posted Date

मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के कार्यालय का लोकार्पण

रायपुर, 6 मार्च ।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अटल नगर के सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के नए कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। कार्यालय भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। भवन में भू-तल सहित चार मंजिले है। भवन की लागत लगभग 12 करोड़ रूपए है। भवन का निर्माण अटल नगर विकास प्राधिकरण के द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर खाद्य मंत्री  मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, राज्यसभा सांसद मती छाया वर्मा, विधायक  धनेन्द्र साहू, खाद्य विभाग की प्रमुख सचिव मती ऋचा शर्मा, संचालक  अन्बलगन पी. सहित अनेक जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर निगम की परिचयात्मक बैठक हुई, जिसे सम्बोधित करते हुए खाद्य मंत्री  अकबर ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के 65 लाख परिवारों को 35 किलो चावल देने का वादा किया है। इसे पूरा करने में नागरिक आपूर्ति निगम की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं खाद्य मंत्री ने समस्त अधिकारी-कर्मचारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के कार्यालय का लोकार्पण के लिए इमेज परिणाम

Share On WhatsApp