छत्तीसगढ़

05-Mar-2019 10:23:51 am
Posted Date

एक क्विंटल 29 किलो गांजा के साथ बिहार के चार युवक गिरफ्तार

0 कुनकुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
0 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस कर रही कार्रवाई

जशपुर, 05 मार्च । छत्तीसढ़ के कुनकुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुनकुरी पुलिस ने चार आरोपियों को एक क्विंटल 29 किलोग्राम 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये सभी चारो आरोपी बिहार राज्य के रोहतास के रहने वाले हैं। पुलिस ने  रितेश 20 साल, कृष्णा 21 साल, रवि 21 साल व  विकास 22 साल को गिरफ्तार 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।  सभी आरोपी बिहार राज्य के रोहतास के रहने वाले हैं।कुनकुरी थाना प्रभारी विशाल कुजूर ने बताया कि आरोपी सोल्ड पिक अप वाहन मे गांजा भरकर ओडि़सा से बिहार लेकर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक फकड़े गये गांजे की कीमच 19 लाख रूपये बताया जा रहा है। आपको बता दे ओडि़सा मे गांजा काफी कम कीमत फर गांजा मिलता है। रातो रात लाखपति बनने की चाहत मे झारखंड ,बिहार, ओडि़सा एवं उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ के गांजा तस्कर ओडि़सा से गांजे की तस्करी करते.हैं। बताया जाता है ओडि़सा मे गांजा मात्र दो हजार रूपये किलो मे मिलता है। यही गांजा झारखंड ,बिहार, ओडि़सा  उत्तरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ मे 20 हजार रूपये प्रति किलो मे बड़े आसानी से बिक जाता है।

Share On WhatsApp