छत्तीसगढ़

02-Mar-2019 10:58:33 am
Posted Date

लायनेस क्लब दिव्य ऊर्जा की सामुहिक कन्या विवाह में सहभागिता

 रायगढ़। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन  28 फरवरी को गायत्री मंदिर में एकीकृत बाल विकास योजना शहरी व ग्रामीण के सानिध्य में किया गया 
जिसमें  लायनेस अध्यक्ष अनीता कपूर के नेतृत्व मे सभी दुल्हे-दुल्हन 36 जोडो   का मेकअप लायनेस क्लब  दिव्य ऊर्जा की ब्यूटीशियन्स सदस्यों के द्वारा किया गया.
   सभी युवक- युवतियाँ और उनके परिवार जन सभी बहुत खुश नजर आ रहे थे,  महिला एवं बाल विकास के पदाधिकारियों द्वारा भी इस कार्य की सराहना की गई.
कार्य की सफलता के लिए लायनेस मोना कंकरवाल, मंजुला त्रिपाठी,  लता ठाकुर, अंजू रेशमा,
निखार ब्यूटी पार्लर से पूनम दास, ओनली यू के पिन्टू , राजू ठाकुर राजू जेंट्स पार्लर,  उपेंद्र शर्मा अंकित पार्लर  दिनेश ठाकुर कोहिनूर पार्लर,
मुना श्रीवास संतोष श्रीवास, कन्हैया लाल हाईलाइट्स पार्लर बंटी श्रीवास गुड लुक्स सैलून व सम्पूर्ण  सैलून संघ का विशेष सहयोग रहा
पूरी टीम को बधाई.  लायनेस क्लब दिव्य ऊर्जा के लिए गर्व की बात है कि उनकी सदस्या      मंजुला त्रिपाठी-विजय त्रिपाठी जी ने भी एक कन्या का कन्यादान किया. इस कन्या के माता पिता नहीं थे. 

Share On WhatsApp