छत्तीसगढ़

28-Feb-2019 12:18:29 pm
Posted Date

ईओडब्लू व एसीबी के आईजी की जिम्मेदारी अब जीपी ङ्क्षसह को

0-  कल्लूरी को परिवहन की कमान 
रायपुर ,28 फरवरी । पुलिस विभाग में पांच वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का तबादला आदेश जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक जीपी ङ्क्षसह को ईओडब्लू व एसीबी का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। इस पद पर पदस्थ एसआरपी कल्लूरी को अब अपर परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओपी पाल को परिवहन से हटाकर उपपुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। सुजीत कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी रायपुर से पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव नियुक्त किया गया है। कोंण्डागांव के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी पदस्थ किया गया है। अशोक कुमार ङ्क्षसह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/ सहायक प्रभारी एसआईबी जगदलपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस राजनांदगांव भेजा गया है। 

Share On WhatsApp