रायपुर, 26 फरवरी । वन विभाग में पदस्थ आधा दर्जन आईएफएस अधिकारियों के प्रभार में कल अचानक फेरबदल कर दिया गया। इनमें शिरीष चंद्र अग्रवाल, राकेश चतुर्वेदी सहित अन्य वरिष्ठ अफसरों का नाम शामिल है।
वन विभाग से जारी आदेशानुसार भारतीय वन सेवा के अफसर शिरीष चंद्र अग्रवाल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक छग राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान से प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी एवं जैव विविधता संरक्षण सह मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक अरण्य भवन रायपुर पदस्थ किया गया है। इसी तरह से मुदित कुमार सिंह प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक छग राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर बनाया गया है। राकेश चतुर्वेदी प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रबंध संचालक छग राज्य लघुवनोपज संघ को प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन अटल नगर रायपुर तथा प्रबंध संचालक छग राज्य लघुवनोपज संघ रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कौशलेंद्र सिंह प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी एवं जैव विविधता सह मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक अरण्य भवन को शिरीष चंद्र अग्रवाल के प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी एवं जैव विविधता संरक्षक सह मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक के कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से कौशलेंद्र सिंह की सेवाएं छग शासन सामान्य प्रशासन विभाग को आगामी पदस्थापना हेतु सौंपी जाती है। संजय शुक्ला अप्रमुवस कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अटल नगर रायपुर से अप्रमुवस अनुश्रवण-मूल्यांकन कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अटल नगर रायपुर तथा पीसी पाण्ेय अप्रमुवस मानव संसाधन विकास-सूचना प्रौद्योगिकी, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अटल नगर रायपुर को अप्रमुवस संरक्षण, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अटल नगर रायपुर बनाया गया है।