छत्तीसगढ़

23-Feb-2019 10:04:43 am
Posted Date

राजनीति के महायुद्ध को जीतकर मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाना है- बृजमोहन

0 भाजयुमो के अभियान लक्ष्य हमारा-मोदी दोबारा में कार्यकर्ताओं को बृजमोहन अग्रवाल ने किया संबोधित
रायपुर, 23 फरवरी । वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा के भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव राजनीति का महायुद्ध है इस महायुद्ध को हर हाल में हमें जीतना है और देश के लोकप्रिय जननायक नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के अभियान लक्ष्य हमारा मोदी दोबारा के तहत आयोजित लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में कही। यह बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न हुई।
बृजमोहन ने कहा कि पिछले 55 महीनों से चली आ रही केंद्र की भाजपाई नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार ने गांव, गरीब और किसानों के हित में ऐसे क्रांतिकारी निर्णय लिए है और योजनाएं संचालित की है कि आज विकासपथ पर देश दौड़ रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 60 सालों तक देश में अन्याय और अत्याचार ही किया है। लोग आज भी कांग्रेस की सरकार के कृत्यों को भूला नही है।  यही वजह है कि सुशासन, विकास और सुरक्षा के ध्येय को लेकर आगे बढऩे वाली भारतीय जनता पार्टी के साथ राष्ट्र की जनता खड़ी नजर आ रही है।
भाजयुमो नेताओं को बृजमोहन ने कहा कि अब हमें विपरीत परिस्थितियों में चुनाव लडऩा है। राज्य निर्माण के बाद जब जब चुनाव हुए प्रदेश में भाजपा की ही सरकार थी। अब परिस्थितियां बदल चुकी है। परंतु भाजपा के युवाओं में वो ताकत होती है कि वो हर परिस्थिति का मुकाबला करने में सक्षम  होते है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें और छ्त्तीसगढ़ की जनता का आशीर्वाद कमल फूल को दिलाकर मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने की राह आसान करें।
बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक,सांसद रमेश बैस, भाजयुमो अध्यक्ष विजय शर्मा,महामंत्री संजू नारायण सिंह ठाकुर,ओपी चौधरी, कार्यक्रम संयोजक कमल गर्ग,उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह,मंत्री अमित साहू आदि उपस्थित थे।

Share On WhatsApp