मनोरंजन

25-Jul-2024 9:06:01 am
Posted Date

फिल्म स्त्री 2 का पहला गाना आज की रात जारी, तमन्ना के डांस मूव्स ने लगाई आग

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टार फिल्म स्त्री का गाना कमरिया तो आपने सुना ही होगा। इस गाने में नोरा फतेही अपनी दिलकश अदाओं का तडक़ा लगाती नजर आई थीं। फिल्म में मौजूद इस पेपी सॉन्ग की अपनी अलग फैन फॉलोविंग थी। लोगों ने इस दाने को बहुत प्यार दिया था।
अब पार्ट वन की तरह दिनेश विजान द्वारा निर्देशित फिल्म स्त्री 2 में भी इसी तरह का आइटम नंबर रखा गया है। इस तरह फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है। फिल्म के बोल हैं आज की रात का मजा हुस्न का आंखों से लीजिए। इस बार चंदेरी के लोगों की महफिल सजाने की जिम्मेदारी मिली है तमन्ना भाटिया को। ग्रीन कलर के आउटफिट में एक्ट्रेस अपने लटके झटकों के साथ फुल ऑन एंटरटेन करती नजर आएंगी।
इस फिल्म में तमन्ना का नाम शमा है। पीछे से वॉइस ओवर आता है आज तक शमा पर परवाना मरता था लेकिन आज परवाने पर ये शमा मरने को तैयार है। इस गाने में तमन्ना के कर्व्स पर फुल ऑन फोकस किया गया है।
इस गाने को मधुबंती बागची और दिव्या कुमार ने गाया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। मशहूर जोड़ी सचिन-जिगर ने इसे कम्पोज किया है। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपार शक्ति खुराना भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म की स्टार कास्ट उनकी कॉमिक टाइमिंग ने इसे और भी मजेदार बना दिया है। दर्शक ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसके आने का पलके बिछाए इंतजार कर रहे हैं। स्त्री 2 का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।

Share On WhatsApp