Posted Date
नई दिल्ली। एकातेरिना लिसिना (Yekaterina Lisina ) विश्व की सबसे लंबी पैरों वाली मॉडल है। रूस की 29 वर्षीय मॉडल एकातेरिना लिसिना का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
ये रिकॉर्ड ‘द वूमेन ऑफ़ लांगेस्ट लेग’ का है। एकातेरिना लिसिना लगभग 6 फुट 9 इंच लम्बी हैं। लिसिना की बांयी टांग की लम्बाई 132.8 और दांयी टांग 132.2 सेंटीमीटर है।
गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कद की माप प्रोफेशनल टेलर और डॉक्टर्स की निगरानी में पूरी की जाती है। जिसकी वजह से परिणाम एक दम सटीक प्राप्त होते हैं। मॉडल लिसिना का कहना है कि उन्हें शुरआत से अपनी लम्बी टांगो की वजह से स्कूल-कॉलेज में काफी तंग किया जाता था तथा लोग मेरी लम्बी टांगों की वजह से मुझे कई-कई नामो से चिढ़ाते भी थे।
इस मशहूर मॉडल ने यह भी बताया कि लम्बे कद की वजह से अपनी साइज की पतलून ढूंढ़ने में भी दिकक्तें आती थी। इसके अलावा अक्सर हवाई यात्रा के दौरान अथवा कार में ट्रैवेल करते समय भी उन्हें काफी मुश्किल होती थी। लिसिना बास्केट बॉल खेल प्रतियोगिता पदक भी जीत चुकी है। अब वो एक प्रोफेशनल मॉडल के रूप में काम कर रही हैं।
Share On WhatsApp