छत्तीसगढ़

19-Feb-2019 1:41:03 pm
Posted Date

राज्य में महिलाओं के साथ लगातार हो रहे अनाचार : भाजपा

0-दोषियों के खिलाफ की गई सख्त कार्यवाही : गृहमंत्री 
रायपुर, 19 फरवरी । विधाानसभा में आज ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, अजय चंद्राकर ने कोपलवाणी संस्थान में एक मानसिक रूप से कमजोर महिला का शारीरिक शोषण का मुद्दा उठाया तथा नया रायपुर में भी एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और राज्य में इसी तरह से हुई अन्य घटनाओं को उठाते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार की लापरवाही खुलकर सामने आई है। इसके जवाब में गृहमंत्री ने कहा कि कोपलवाणी संस्थान में हुई घटना का दोषी जेल में है, वहीं अन्य मामलों में भी ठोस कार्यवाही की गई है। 
भाजपा सदस्यों ने कहा कि-जनवरी 2019 में कोपलवाणी संस्थान में एक चाइल्ड वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के घरौंदा में मानसिक रूप से कमजोर महिला का शारीरिक शोषण किया गया। नया अटल नगर रायपुर में भी एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। इस तरह की घटनाएं बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग एवं बस्तर में भी हुई, जिससे प्रदेश में महिलाओं के सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार की लापरवाही खुलकर सामने आई है। जिसे राज्य सरकार ने महिला सुरक्षा को अपने चुनावी घोषणा पत्र में एक मुद्दा बनाया था, सत्ता में आने के बाद उस पर उसका कोई ध्यान नहीं रहा। महिलाओं, लड़कियों एवं बच्चियों के साथ छेड़छाड़, बदसलूकी , दुष्कर्म की घटनाएं नई सरकार के पदस्थापना के बाद प्रदेश में आश्चर्य जनक रूप से बढ़ी है। क्राइम ब्रांच को भंग करके सरकार ने उस सुधार का एक खोखला प्रयास किया है। अपराधों का अनुसंधान एवं अन्वेषण भगवान भरोसे रह गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष कार्य योजना तो दूर पुरानी मानीटरिंग व्यवस्था भी ध्वस्त हो चुकी है। महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार की घटना लगातार बढऩा चिंता का विषय है। अपराधियों और गुंडों को पुलिस का संरक्षण है, बढ़ती घटनाएं इस बात का स्पष्ट प्रमाण है। पुलिस प्रशासन अपनी गश्त बढ़ाने गोपनीय सूचना संग्रहित करने और कानून राज स्थापित करने में राजधानी सहित पूरे प्रदेश में पूरी तरह से असफल हुआ है। महिलाओं की इज्जत के साथ बदमाश बेखौफ खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे पूरे प्रदेश में शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। 
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने जवाब में कहा कि-यह कहना सही नहीं है कि जनवरी 2019 में कोपलवाणी (घरौदा)कोटा रायपुर में निवासरत मंद बुद्धि लडक़ी का शारीरिक शोषणा किया गया। अपितु वस्तु स्थिति यह है कि उक्त घटना 16 नवम्बर 2018 से 26 नवम्बर 2018 के मध्य घटित हुई है। मानसिक रूप से दिव्यांग के साथ संस्था में कार्यरत डॉक्टर आरोपी अजय साहू के द्वारा शारीरिक शोषण कर बलात्कार किया गया। पीडि़ता के पिता के लिखित रिपोर्ट पर थाना सरस्वती नगर रायपुर में 12 जनवरी 2019 को अपराध क्रमांक 08/19 धारा 376(ग) भारतीय दण्ड विधान पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी अजय साहू को 15 जनवरी 2019 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। प्रकरण वर्तमान में विवचेनाधीन है। 
यह भी सही नहीं है कि नया अटल नगर रायपुर में भी एक छात्रा के साथ सामुहिक बलात्कार की घटना हुई है। बल्कि वस्तुस्थिति यह है कि 04 फरवरी 2019 को पीडि़त छात्रा ने एक लिखित आवेदन मंदिर हसौद थाने प्रस्तुत की। पीडि़ता 03 फरवरी 2019 को यह अपने मामा के घर रायपुर गई थी जहां से रिम्स हॉस्टल के लिए शाम 8.00 बजे आरंग जाने वाली बस से ग्राम नवागांव के पास उत्तर गई। हॉस्टल जाने के रास्ते में एक मोटर सायकल चालक को रोककर लिफ्ट लेकर हॉस्टल जा रही थी तभी मोटर सायकल चालक उसे रिम्स हॉस्टल न ले जाकर एमएमफन सिटी के सामने एवं ग्राम खुटेरी बांध के पास सुनसान जगह पर ले जाकर प्रार्थिया से बलात्कार तथा मारपीट किया। रिपोर्ट पर थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 33/19 धारा 363, 376, 323, 506 भारतीय दण्ड विधान पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी भूपेन्द्र वर्मा साकिन पिपरठ्ठा को 04 फरवरी 2019 को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण विवेचनाधीन है। 
यह भी कहना सही नहीं है कि इस प्रकरण की घटना जिला बिलासपुर अंबिकापुर एवं बस्तर में घटित हुई है। मात्र जिला दुर्ग के थाना खुर्सीपार क्षेत्र में 1 घटना घटित हुई है। जिस पर अपराध क्रमांक 01/19 धारा 376 घ,घ, 366 ए भारतीय दण्ड विधान 4,6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 
यह कहना सही नहीं है कि महिलाहओं के सुरक्षा के प्रति राज्य शासन लापरवाह है अपितु महिलाओं के सुरक्षा केप्रति राज्य सरकार संवेदनशील है। नवीन सरकार के पदस्थापना के बाद प्रदेश में यह घटनायें विगत वर्ष की तुलना में कम हुई है। राज्य सरकार का पुलिस पर पूर्ण नियंत्रण है। क्राईम ब्रांच के भंग होने के बाद अपराध अनुसंधान में कोई विपरीत प्रभाव नहीं हुआ है। महिलाओं के सुरक्षा के लिए महिला हेल्प लाईन, रक्षा टीम, महिला विरूद्ध  अपराध अनुसंधान इकाई एवं महिला डेस्क प्रभावी तरीके से कार्य कर रही है। नई सरकार के गठन के उपरांत विगत वर्ष की तुलना में हत्या, लूट, डकैती एवं महिला संबंधी अपराधों की जानकारी दी जा रही है। प्रदेश में शासन एवं प्रशासन के खिलाफ किसी प्रकार का आक्रोश व्याप्त नहीं है। 

Share On WhatsApp